भाग ७ - राशि कूट (गुण मिलन)
राशि कूट, जिसे भकूट भी कहाँ जाता है, अष्टकूट का सातवा घटक है। यह अष्टकूट के ३६ में से अधिकतम ७ गुण प्रदान कर सकता है। शादी की अनुकूलता देखने के लिए पति और पत्नी की जन्मकुंडली की चंद्र राशि यहाँ मिलायी जाती है।
राशि कूट में पति और पत्नी के चंद्र राशि का अंतर नापना पड़ता है। जैसे यदि पत्नी की चंद्र राशि मेष हो और पति की चंद्र राशि कर्क हो, तो पत्नी के चंद्र राशि से पति के चंद्र राशि तक का अंतर 4 होगा, और पति के चंद्र राशि से पत्नी के चंद्र राशि तक का अंतर 10 होगा। इस प्रकार से ७ जोडिया मिलायी जा सकती है: 1-1, 2-12, 3-11, 4-10, 5-9, 6-8, 7-7
इन जोड़ियों में से 2-12, 5-9, 6-8 यह ३ जोडिया अनुकूलता के लिए उचित नहीं मानी जाती। दूसरा स्थान धनसंचय दर्शाता है और बारहवा स्थान व्यय या क्षति दर्शाता है; इसीलिए यह जोड़ी दंपत्ति के जीवन में आर्थिक विवंचना ला सकती है। इसी प्रकार से पंचम स्थान पितृत्व / मातृत्व (संतान) दर्शाता है और नवम स्थान आपको उपभोग से वंचित करता है, अप्रचलित चीजें दर्शाता है और प्रेम की बजाय धार्मिकता की ओर ओढ़ निर्मित करता है। छटा स्थान व्याधियां अथवा शत्रु दर्शाता है और अष्टम स्थान मृत्यु/अंत, विसंगति या विवाह-विच्छेद, आरोग्य की समस्यायें और जोड़ीदार का मरण दर्शाता है। ऐसी स्थितियों में गुण मिलन का अंक शुन्य (0) होगा ।
बाकी जोड़ियां विवाह अनुकूलता के लिए उचित मानी जाती है और उनका गुण मिलन अंक दंपत्ति के लिए 36 में से 07 होगा। यह दंपत्ति की अच्छे सम्बन्ध भी दर्शाता है। चंद्र मानवी शरीर में से मन दर्शाता है और यदि गुण मिलन अच्छा हो तो दांपत्य में सहमति अच्छी होगी, आपस में किये समझौतें अच्छे फल देंगे।
यदि पति और पत्नी के चंद्र राशि के स्वामी एक ही है या एक दूसरे के मित्र है, तो राशि कूट (भकूट) के दोष लागू नहीं होते।
Contact
Phone No. : 91+ 749 9846 591
Email: mrunal@vedikastrologer.comOffice Address
Address: Vision Plus, Datta Nagar Rd, Block B6, Datta Nagar, Transport Nagar, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044.
Disclaimer: Astrological services are based on information given by clients and the Astrologer (author) is not liable and responsible for any correctness of analysis or any loss occurred due to the analysis as the same is given basis on the planet status as of the day of prediction.
Copyright © 2026 Vedik Astrologer | Powered by MI Tech Solutions






