Search for:

तारा चक्र कूट (गुण मिलन)

अब तक हम ने वर्ण और वश्य कूट के बारे में जाना, और आज हम तारा चक्र कूट की चर्चा करेंगे, जो अष्टकूट का तीसरा भाग है। तारा चक्र कूट आपकी जन्म कुंडली में चंद्र की स्थिति से जुड़ा है और पूर्णतः २७ नक्षत्रों पर आधारित है। सर्व नक्षत्र ९ प्रकारों में खंडित किये गए हैं, जैसे: जन्म, संपत, विपत, क्षेम, प्रत्यक, साध्य, वध, मित्र, अतिमित्र।


वधु और वर के कुंडली के चंद्र नक्षत्र से हम जान सकते हैं की उनके जीवन पर एक-दुसरे का क्या और कितना प्रभाव होगा। उदहारण हेतु: यदि वधु का नक्षत्र मूल है और वर का नक्षत्र रेवती है, तो गिनती ९ बनती है, यानि की अतिमित्र। इसके आधार पर हम कह सकते हैं की वर वधु को एक मित्र की तरह समझेगा, संभालेगा हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहेगा ।
यदि वर का नक्षत्र पुष्य है और वधु का अश्लेषा, तो गिनती बनेगी २, जो वर के लिए संपत प्रकार मे आता है और उसे संपत्ति उन्नत होते दिखेगी। ज़रूरी नहीं की दोनों के लिए तारा कूट प्रकार /खंड हमेशा शुभ होगा।
आइये देखें प्रत्येक खंड का अर्थ और कैसे उसका असर दांपत्य के जीवन पर हो सकता है:


जन्म तारा: शुभ; दांपत्य जीवन की वृद्धि


संपत तारा: शुभ, संपत्ति और समृद्धि


विपत तारा: अशुभ; कठिनाई, मुसीबतें


क्षेम तारा: शुभ; स्वास्थय और आरोग्य


प्रत्यक तारा: अशुभ; बाधाएँ या रुकावटें


साध्य तारा: शुभ; सफलता और सिद्धि


वध तारा: अशुभ; पीड़ा, मुश्किलें


मित्र तारा: शुभ; अनुपूरक और समर्थक


अति मित्र तारा: शुभ; सहाय्यक और समझदार


इसका अनुमान करने के दो तरीके हैं; प्रथम और सबसे सरल है एक व्यक्ति जन्म कुंडली में स्थित चन्द्रमा के नक्षत्र से लेकर दूसरे व्यक्ति के जन्म कुंडली में स्थित चन्द्रमा के नक्षत्र तक गिनती करना, और उसके खंड को पहचानना (जन्म-अतिमित्र) । यह क्रिया वधु और वर दोनो के लिए करें। इसे यूँ समझिये गा की वधु वर के बीचमे एक प्रकार की लेनदेन होती है ।


दूसरा तरीका है एक व्यक्ति के नक्षत्र से दूसरे के नक्षत्र तक गिनती कर के कुल अंक का ९ से विभाजन करना। यदि शेष ३/५/७ हो तो उसे अशुभ मान लें। बाकी अंकों के लिए निम्न तख्ता देखें:

Contact

Phone No. : 91+ 749 9846 591

Email: mrunal@vedikastrologer.com

Office Address

Address:  Vision Plus, Datta Nagar Rd, Block B6, Datta Nagar, Transport Nagar, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044.

Home Address

Address: Swasti
MQ5C+QX8, Sector No. 24, Pradhikaran, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044

Services

Connect Us

Follow by Email
Facebook
Instagram
LinkedIn
LinkedIn