Search for:

भाग ८ – नाड़ी कूट (गुण मिलन)

अष्टकूट में नाड़ी कूट अंतिम और एक बहोत महत्वपूर्ण कूट है । अष्टकूट के कुल 36 गुणों में से हर एक कूट को मिलने वाले अधिकतम अंक इस प्रकार है: वर्ण कूट – 1, वश्य कूट – 2, तारा कूट – 3, योनी कूट – 4, ग्रह मैत्री कूट – 5, गण कूट – 6, राशि कूट – 7 और नाड़ी कूट – 8 ।

नाड़ी मुख्यता वैवाहिक जीवन की सफलता और आनेवाली संतान दर्शाती है । आपने जीवन में इसका महत्व और प्रभाव जानने के लिए ज्योतिषशास्त्र सर्वोत्तम माध्यम है ।

नाड़ी के तीन प्रकार है – आद्य नाड़ी, मध्य नाड़ी और अन्त्य नाड़ी । कुल 27 नक्षत्रों का विभाजन इन तीन प्रकार नाड़ियो में किया जाता है जिससे हर एक नाड़ी में 9 नक्षत्र समाविष्ट होते है । इसप्रकार कुल 27 नक्षत्रों में से 9 नक्षत्र आद्य नाड़ी में, 9 नक्षत्र मध्य नाड़ी में और 9 नक्षत्र अन्त्य नाड़ी में आतें हैं । आद्य नाड़ी वात प्रकृति, मध्य नाड़ी पित्त प्रकृति और अन्त्य नाड़ी कफ प्रकृति दर्शाती हैं ।

नक्षत्रों के गुण, विशेषता और जैविक स्वरूप से यह तीन नाड़ियाँ अनुमानित होती है और हर एक नाड़ी शरीर के 3 तरल पदार्थ से, जिसे त्रिदोष (वात/कफ/पित्त) कहा जाता है, सम्बंधित हैं । हर एक इंसान के शरीर में ये तीन तरल पदार्थ पाए जाते है पर किसी एक का प्रभाव बाकि दो से अधिक रहता हैं । नक्षत्रों का मेल और त्रिदोष संतुलन मनुष्य का शारीरिक स्वास्थ्य तथा स्वाभाव परिभाषित करता हैं । इसके आधार पर हमारे ॠषियों ने, वंशावली का अभ्यास करके संतान की स्वस्थता के मुख्य घटक रचित कियें ।

व्यक्ति के नाड़ी का प्रकार उसके जन्मकुंडली में चन्द्र जिस नक्षत्र में स्थित है उस नक्षत्र पर निर्भर हैं । नाड़ी कूट में शादी की अनुकूलता मिलाने के लिए एक ही नियम है की पत्नी की नाड़ी और पति की नाड़ी एक ही प्रकार की नहीं होनी चाहियें, जैसे आद्य – आद्य, मध्य – मध्य या अन्त्य – अन्त्य । इस कूट में अंक प्राप्त करने के लिये पति और पत्नी की नाड़ी अलग होनी चाहियें ।

यदि पति और पत्नी की नाड़ी एक हो तो एक-नाड़ी दोष उत्पन्न होते हैं । एक-नाड़ी दोष निवारण के लिए कुछ उपाय सुझावित किये गए हैं । यदि पति और पत्नी का नक्षत्र एक हो पर उनका नक्षत्र पद (चरण) या राशि अलग हो, अथवा एक राशि और भिन्न नक्षत्र हो तो यह दोष लागू नहीं होता।

Contact

Phone No. : 91+ 749 9846 591

Email: mrunal@vedikastrologer.com

Office Address

Address:  Vision Plus, Datta Nagar Rd, Block B6, Datta Nagar, Transport Nagar, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044.

Home Address

Address: Swasti
MQ5C+QX8, Sector No. 24, Pradhikaran, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044

Services

Connect Us

Follow by Email
Facebook
Instagram
LinkedIn
LinkedIn