भाग ५ – ग्रह मैत्री (गुण मिलन)
भाग ५ - ग्रह मैत्री (गुण मिलन)
अष्टकूट के ३६ में से वर्ण, वैश्य और तारा चक्र कूट के साथ ‘ग्रह मैत्री कूट’ अधिकतम ५ गुण प्रदान कर सकता है । इस कूट में वर और वधु की चंद्र राशियों की मित्रता पर आधारित ०.५, ३, ४ या ५ गुण दिए जाते हैं। कुल १२ राशियाँ होती हैं, एवं प्रत्येक राशि पर ७ में से एक ग्रह का प्रभुत्व होता है। जन्म कुंडली में जिस राशि में चंद्र स्थित हो, उसे चंद्र राशि कहते हैं।
निम्न प्रकार से ग्रह और उनकी राशियाँ विभाजित हैं:
रवि का स्वामित्व है सिंह राशि पर और चंद्र का कर्क राशि पर है। शेष सभी ग्रहों का २ राशियों पर स्वामित्व होता है:
मंगल की राशियाँ हैं मेष और वृश्चिक, बुध की मिथुन और कन्या, गुरु की धनु और मीन, शुक्र की वृषभ और तुला और शनि की मकर और कुंभ। ऐसा ज़रूरी नहीं की यह ७ ग्रह केवल मित्र या शत्रु हों; कुछ एक दूसरे की ओर निष्पक्ष होते हैं। ऐसा भी देखा गया है हैं कि एक ग्रह दूसरे ग्रह को मित्र समझता हो परंतु वह दूसरा ग्रह पहले ग्रह कि ओर शत्रुता या निष्पक्षता का भाव रखता हो। इसलिए आईए ७ ग्रहों के आपसी स्वाभाव जानले:
यह ग्रहमैत्री दांपत्य की मानसिक मेल और अनुरूपता दर्शाता है। यदि उनके राशि स्वामी मित्र हैं तो उनके विचार सहमत होंगे, और यदि ग्रह शत्रु हुए तो उनमें मतभेद होंगे, जो बात को गंभीरता से बिगाड़ सकते हैं।
इस प्रक्रिया को थोड़ा बेहतर समझते हैं:
ग्रह मैत्री कूट में यदि वधु और वर कि चंद्र राशियों (जन्मकुंडली में जहाँ चंद्र स्थित हो) के स्वामी यदि:
● एक हैं, तो ५ में से ५ गुण दिए प्राप्त होंगे
● यदि एक मैत्री का स्वभाव रखता है परंतु दूसरा निष्पक्ष है, ४ गुण प्राप्त होंगे
● यदि दोनों निष्पक्ष स्वाभाव रखते हों, तो ३ गुण
● यदि एक मित्र हों परंतु दूसरा शत्रुता दर्शाता हो, तो १ गुण दिया जाता है
● यदि एक निष्पक्ष और दूसरा शत्रु हो तो केवल ०.५ गुण
● यदि दोनों वैरी हों तो ० गुण दिए जाएँगे
जहाँ सिर्फ ०.५ या १ गुण मिलता हो तो दोष निर्माण होता है। यदि दोष आ जाए तो, क्या शादी रद्द कर दें?
वेदिक शास्त्र में मन जाता है कि कुंडली का लग्न भाव उच्च महत्व रखता है, चंद्र के समान। तो अगर दोनों के लग्न भाव स्वामी में मित्र भाव हो तो शादी हो सकती है, क्योंकि लग्न भाव जातक का व्यक्तिमत्व बताता है। दोष का नकारात्मक असर हम इस प्रकार घटा सकते हैं।
Contact
Phone No. : 91+ 749 9846 591
Email: mrunal@vedikastrologer.comOffice Address
Address: Vision Plus, Datta Nagar Rd, Block B6, Datta Nagar, Transport Nagar, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044.
Home Address
Address: Swasti
MQ5C+QX8, Sector No. 24, Pradhikaran, Nigdi, Pimpri-Chinchwad, Maharashtra 411044






